Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 15:19 PM

Breaking News:

5 नवंबर से सिनेमाघर में धूम मचाने आ रही फिल्म रायबरेली "ये बरेली नही रायबरेली हैं" डायलॉग से छा गए विलेन गौरव कुमार! लव ,रोमांस और एक्शन से भरपूर है फिल्म रायबरेली....



रायबरेली (आरएनएस)। रायबरेली जनपद में बनी मूवी रायबरेली के प्रचार प्रसार के लिए फिल्म के प्रमुख कलाकार गौरव कुमार  लालगंज पहुंचकर अटल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि उनका बचपन का सपना था कि वह रायबरेली को भी रुपहले पर्दे पर लाएं और उनका सपना अब जाकर रायबरेली मूवी के रूप में पूरा हुआ है ।रायबरेली फिल्म 25 नवंबर को मिलन सिनेमा के सुनहले पर्दे पर दिखाया जाएगा। देखने में विलन जैसे दिखाई पड़ने वाले गौरव कुमार हकीकत में भी पिक्चरों में विलेन की ही एक्टिंग करते हैं ।गौरव कुमार ने बताया कि रायबरेली फिल्म की शुरुआत!


जनपद की ऐतिहासिक नगरी डलमऊ के पावन गंगा तट से शुरू हुई थी ।उसके बाद शहीद स्मारक ,चंदापुर कोठी, बेहटा पुल, प्रगति पुरम, सत्य नगर आदि स्थानों पर रायबरेली की शूटिंग हुई है। गौरव कुमार ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह लव ,रोमांस और एक्शन पर आधारित है ।सवा दो घंटे की फिल्म डेढ़ करोड़ रुपए की लागत में तैयार हुई है। दर्शकों के लिए मूवी में भरपूर मनोरंजन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिनेमा में विलन को पूरी तरह से नेगेटिव रोल में दिखाया जाता है लेकिन रायबरेली मूवी में यह दिखाया गया है कि कैसे लोग क्रिमिनल बनते हैं और बाद में मां के प्यार दुलार से वापस समाज की धारा में कैसे लूटते हैं ।यह सब कुछ रायबरेली मूवी में है। उन्होंने कहा कि इस सब के साथ साथ पिक्चर में डायलॉग भी खूब सारे हैं ।खासतौर से मुफ्त राय देने वालों के लिए कहा गया है कि यह बरेली नहीं रायबरेली है ।वही विलन से टकराने वालों के बाबत कहा गया है कि अगर शंकर से पंगा तो नरक में भी होगा दंगा जैसे डायलॉग से सुसज्जित पिक्चर भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। रायबरेली मूवी में जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूपों को भी विशेष रूप से स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली मूवी देखने से लोगों के पूरे पैसे वसूल होंगे। इस पिक्चर में गीत और संगीत जावेद अली व ममता शर्मा का है ।साथ ही कलाकारों के रूप में दीपू श्रीवास्तव ,दिनेश श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव ,शिवसागर, महिमा गुप्ता, इस्मत मुकीम, विकास ,राज सोनी ,मकसूद खान, अनिल रस्तोगी सहित आकाश आदि कलाकारों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c