जान से मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज सलमान खान की , पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार!
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 16 June, 2024 21:30
- 505
मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट आया है। अभिनेता की हत्या की साजिश के सिलसिले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित तौर पर एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। आरोप है कि कथित वीडियो में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी।
राजस्थान से एक आरोपी गिरफ्तार
सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में साइबर पुलिस ने 506 (2), 504, 34 आईपीसी के साथ आईटी एक्ट 66 (डी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान गई थी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से बनवारीलाल गुर्जर (25) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे दोपहर में मुंबई लाया जाएगा।
सलमान खान हाउस फायरिंग केस
बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान को जान से मारने की कोशिश की गई थी। एक्टर के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने अगले ही दिन दोनों शूटरों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज थापन को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन उसने कुछ दिनों बाद जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। ए.आर. मुर्गदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और करीना कपूर खान भी नजर आ सकती हैं।
Comments