Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 20:27 PM

Breaking News:

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला: यूएई से केरल लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव; केंद्र ने राज्यों को जारी किया निर्देश

भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। मरीज तीन दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से केरल के कोल्लम पहुंचा है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि मरीज को तेज बुखार और शरीर पर छाले जैसे लक्षण थे, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल वह खतरे से बाहर है।


जॉर्ज ने बताया कि वह व्यक्ति विदेश में मंकीपॉक्स के मरीज के संपर्क में था। वहीं मरीज के संपर्क में उसके माता-पिता, टैक्सी चालक, ऑटो चालक समेत 11 यात्रियों की भी जांच की जाएगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया था। हालांकि बाद में उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।



दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर मंकीपॉक्स से सतर्क रहने और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.


सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि प्रवेश के बिंदुओं यानी यात्रियों के आने वाले स्थानों पर चौकसी बढ़ाई जाए। मॉनिटरिंग टीम से लेकर डॉक्टर्स तक सभी को यहां तैनात किया जाएगा। इसके अलावा लक्षण वाले लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से मंकीपॉक्स के लिए अलग अस्पताल बनाने को कहा है। यहां बीमारी के दौरान मरीजों को आइसोलेट कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c