Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 7:05 AM

Breaking News:

तबीयत बिगड़ी लालकृष्ण आडवाणी की, दिल्ली एम्स में भर्ती!

पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों का कहना है कि लालकृष्ण आडवाणी को एम्स के जेरिएट्रिक विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आडवाणी के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखने के लिए एहतियात के तौर पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

इस साल आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य पर अभी ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। एम्स के डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों की ओर से जल्द ही आडवाणी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी साल वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत सरकार की ओर से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनके आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी?

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची, वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने 12 सितंबर 1947 को पाकिस्तान छोड़ दिया था। उनके आने के एक महीने बाद उनका परिवार भारत आ गया था। आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी की एक बेटी प्रतिभा आडवाणी और एक बेटा जयंत आडवाणी हैं। आडवाणी के बेटे और बेटी दोनों ही राजनीति से दूर हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *