Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 15:19 PM

Breaking News:

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मेले से आये तीर्थयात्रियों व कल्पवासियों के लिए विशेष व्यवस्था...PRAYAGRAJ

प्राचार्य डॉ.एस.पी सिंह, नोडल डॉ.वी.के.पांडे और प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना जी के द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है.



प्रयागराज.  माघ मेला- 2023 प्रयागराज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मेले में आये  तीर्थयात्रियों व कल्पवासियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है जिसमे उनकी चिकित्सा व्यवस्था और दवा बिलकुल निःशुल्क है यह जानकारी    प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय इमर्जेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. सोनू सिंह जी के द्वारा जानकारी दी गई कि माघ मेला में  आए सभी मरीजों का मुफ्त और  सघन इलाज के लिए जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनका पूर्णतः पालन किया जा रहा है इसी क्रम  में आज महात्मा  सीताराम दास जी जिनकी ऊंगली टूट जाने के कारण उनको स्वरूप रानी ट्रामा सेंटर में लाया गया उनके साथ महामण्डलेश्वर श्री महंत राजेंद्र दास जी वैध जी का मंदिर शृंगार द्वार अयोध्या जो कि वर्तमान   में संगम में पधारे हुए हैं डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेंटर में तुरंत इलाज किया गया सभी चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः निर्वहन कर रहे हैं, मेला क्षेत्र  से आने वाले सभी मरीजों की सुविधा के लिए सभी चिकित्सक यहाँ  दिन रात लगे हैं. 




Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c