Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 15:17 PM

Breaking News:

पति के Viagra की ओवरडोज से परेशान पत्नी गई मायके:दोस्तों के कहने पर ली थी खुराक, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, खुद दवा लेने से जिंदगी बनी नरक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक नवविवाहित शख्स को दोस्तों की सलाह पर इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए वियाग्रा लेना काफी महंगा साबित हुआ। उसके दोस्तों ने शादी के कुछ दिन बाद उसे शादीशुदा जीवन में अधिक आनंद पाने के लिए वियाग्रा लेने की सलाह दी थी। दोस्तों ने उसकी मर्दानगी को ललकारा और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए वियाग्रा लेने की सलाह दी। इसके बाद उस व्यक्ति की हालत इतनी खराब हो गई की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बिना डॉक्टरी सलाह के दवा लेना पड़ा महंगा
मिली जानकारी के अनुसार, तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। एक दोस्त की सलाह पर युवक ने वियाग्रा लेना शुरू कर दिया। पहले वो कम मात्रा में वियाग्रा ले रहा था , लेकिन इसमें वो संतुष्ट नहीं था। जिसके बाद युवक ने अपनी डोज बढ़ा ली और बिना किसी डॉक्टर की सलाह पर अधिक मात्रा में वियाग्रा लेना शुरू कर दिया। एक दिन अधिक सेवन से उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

20 दिन तक खत्म नहीं हुआ प्राइवेट पार्ट में तनाव
ज्यादा मात्रा में वियाग्रा लेने से युवक के प्राइवेट पार्ट में ऐसा तनाव आया, जो 20 दिनों के बाद तक भी खत्म नहीं हुआ। नई दुल्हन युवक से परेशान होकर अपने मायके चली गई। मायके से उसे समझाकर ससुराल भेजा गया लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जिंदगी भर प्राइवेट पार्ट में रहेगा तनाव
अस्पताल के डॉक्टरों ने आदमी की पेनाइल प्रोस्थेसिस सर्जरी सफलतापूर्वक की लेकिन उनका कहना है कि अब उसके प्राइवेट पार्ट का तनाव शायद जीवन भर खत्म न हो। हालांकि, इससे उसके वैवाहिक जीवन में परेशानी नहीं आएगी। डॉक्टरों के अनुसार, आदमी के बच्चे हो सकते हैं, लेकिन उसके निजी अंगों में तनाव कभी कम नहीं होगा। उभार को छिपाने के लिए उसे हमेशा के लिए एक टाइट कपड़ा पहनना होगा। हालांकि, आदमी जल्द ही एक सामान्य जीवन जीने लगेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c