Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 18:58 PM

Breaking News:

1 करोड़ रुपए दंगाइयों से वसूले जाएंगे :पहली बार पुलिस, नगर निगम और PAC ने नुकसान का क्लेम दिया; उपद्रवियों के बैंक अकाउंट सीज हो रहे...

प्रयागराज हिंसा के उपद्रवियों से हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। आकलन करीब एक करोड़ रुपए का है। ये क्लेम कमिश्नर के यहां पेश किए जा रहे हैं। अब तक 3 दावे आए हैं। प्रयागराज में पहली बार नगर निगम और पुलिस महकमे की तरफ से नुकसान की भरपाई का क्लेम किया गया है। वहीं, पुलिस ने देर रात 5 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। क्लेम की भरपाई के लिए चिह्नित होने वाले उपद्रवियों के बैंक खाते और संपत्तियां सीज की जा रही हैं। इसके लिए क्लेम कमिश्नर कमेटी गठित कर सकते हैं।

प्रशासन कह रहा- अपने नुकसान का एस्टीमेट दें
डीएम संजय खत्री के मुताबिक उपद्रव के दौरान आम लोगों के 30 वाहन तोड़े गए थे। ऐसे लोग प्रशासन को अपने नुकसान का एस्टीमेट दे सकते हैं। 10 जून को हुई हिंसा में उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। जिसकी लिस्टिंग तकरीबन पूरी हो रही है।

उपद्रवियों ने 35 से ज्यादा बाइक को आग लगा दी थी।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c