Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 23:10 PM

Breaking News:

सहसंयोजक बोले- साथियों के साथ हुई कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा डिसीजन:बिजली का संकट!



विद्युत कर्मियों के हड़ताल से बिजली का संकट:सहसंयोजक बोले- साथियों के साथ हुई कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा डिसीजन!



बीते 16 मार्च से प्रदेश के सभी विद्युत कर्मी 72 घंटे के लिए हड़ताल पर थे। जो रात 10 बजे हड़ताल के 72 घंटे पूरा हो जायेंगा। इस हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है।


वहीं प्रयागराज के जार्जटाउन स्थित विद्युत परिसर में भी जिले के सभी विद्युत कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। जिसके कारण शहर के दर्जनों इलाकों में 2 दिन से बिजली का संकट छाया हुआ है। वहीं बिजली की आपूर्ति ना होने से लोग बिजली और पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। लोगों की मोबाइल और इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई हैं। वहीं अब बिजली पानी की समस्याओं के चलते लोगों का सब्र टूट रहा है। लोग घरों से निकलकर सड़क पर उतरने लगे हैं।



प्रयागराज संघर्ष समिति के सहसंयोजक डीके. पांडेय बताया कि अभी इसको लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें हम लोगों के संयोजक माननीय शैलेंद्र दुबे थे। उनसे भी वहां पर यही पूछा गया कि आज रात के 10:00 बजे हड़ताल के 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। फिर आप लोगों की रणनीति क्या रहेगी। डीके ने बताया कि पहले तो हमारी रणनीति यही थी कि 72 घंटे के बाद हम सब अपने काम पर वापस चले जाएंगे। अभी भी हम लोगों को लखनऊ से निर्देश यही आया है। 72 घंटे तक यह हड़ताल चलेगा।



लेकिन अभी तक कोई ऐसा आदेश हम लोगों को नहीं मिला है। जबकि हमारे कोई भी अभियंता किसी भी काम में कोई बाधा नहीं पहुंचा रहे हैं। वह एकदम शांति पूर्वक, अहिंसा पूर्वक, गांधीजी के दिए हुए और संविधान के दिए हुए नियमों के अनुसार यहां पर बैठकर हड़ताल कर रहे हैं। कल हाईकोर्ट में हाजिर होंगे।



22 केंद्रीय पदाधिकारी का सम्मन जारी


 हड़ताल से 72 घंटे का ही था। जो रात 10:00 बजे पूरा हो जाएगा। लेकिन हम लोगों ने यह भी कहा था कि हमारे किसी भी साथी के ऊपर कोई कार्रवाई होती है तो हम लोग आगे उस पर विचार करेंगे। वैसे तो हमारे साथियों के ऊपर बहुत ज्यादा कार्रवाई कर दी गई है। कल माननीय हाईकोर्ट में हमारे  केंद्रीय पदाधिकारी  को सम्मन जारी किया है। अवमानना की नोटिस जारी की है। कल उनकी कोर्ट में पेशी है। उनको बुलाया गया है। 10:00 बजे के बाद डिसीजन आएगा।  जनता को ध्यान में रखते हुए माननीय हाईकोर्ट को सर्वोपरी  रखते अपने साथियों के साथ जो कार्रवाई हुई तीनों चीजों को भी ध्यान में रखते हुए अगला डिसीजन लिया जाएगा।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c