Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:26 PM

Breaking News:

बुलडोजर का डर दिखाकर पढ़ाई जा रही थी बाइबिल ,बरेली में 40 लोगों का करा रहे थे धर्म परिवर्तन:पुलिस ने छापा मारकर रुकवाई प्रार्थना सभा

बरेली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक बंद मकान के अंदर करीब 40 लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ा जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग पुलिस लेकर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर 8 लोगों के हाथ में बाइबिल मिली। पुलिस ने जब मौजूद लोगों को फटकारा, तो प्रार्थना सभा समाप्त हुई। हिंदू संगठन ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामला बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है।

उधर, पुलिस को एक युवक ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण इन दिनों अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला रहा है। गांव में बड़े पैमाने पर लोग बुलडोजर से मकान गिरने के खौफ में हैं। इसी दौरान कुछ ईसाई धर्म के लोग आए और उन्हें लालच दिया कि वह अगर ईसाई धर्म अपना लेंगे तो उनकी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। मकान का निर्माण भी करा दिया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c