Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 23:20 PM

Breaking News:

प्रयागराज में बस के अंदर ड्राइवर ने किया सुसाइड....PRAYAGRAJ


                                                        मृतक ड्राइवर वेद प्रकाश यादव 




यात्रियों के उतरने के बाद लगाई फांसी; साथी बोले-दो महीने से नहीं मिली थी सैलरी

प्रयागराज में बस के अंदर ड्राइवर ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर वेद प्रकाश यादव जीरो रोड बस डिपो पर तैनात था। रात में बांदा से बस लेकर प्रयागराज पहुंचा। यात्रियों के बस से उतरने और कंडक्टर के चले जाने के बाद उसने बस में ही फांसी लगा ली।


डिपो पर खड़े दूसरे बस के कंडक्टर ने वेद प्रकाश को फांसी पर लटकता देखा तो पुलिस और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वेद प्रकाश के साथी ड्राइवरों ने बताया कि वह काफी परेशान था। 2 महीने से उसे सैलरी भी नहीं मिली थी।



जीजा को नौकरी से निकालने की देते थे धमकी

ड्राइवर वेद प्रकाश यादव (30) बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के दतौरा गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी देर रात प्रयागराज पहुंच गए। वेद प्रकाश यादव के साले लवलेश ने बताया कि रोडवेज के अधिकारी लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। घूस मांगा जाता था। कई बार तो पत्नी से पैसे लेकर वह अधिकारियों को दिए।


संविदा ड्राइवर वेद प्रकाश के साले लवलेश ने बताया कि रोडवेज के अधिकारी लगातार उत्पीड़न कर रहे थे अधिकारी और कर्मचारी करते थे उत्पीड़न उसका कंडक्टर मो. नसीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश का 2 माह से वेतन रोका गया है। इसके लिए हमने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की। जांच चल रही है। नसीम का आरोप है कि वेद प्रकाश यादव के सुसाइड की वजह भी यही है।


पिता की मौत हो चुकी है, तनाव में था चालक

मृतक चालक वेद प्रकाश के पिता नरेंद्र सिंह यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके अन्य साथियों ने बताया कि कुछ दिनों से वह परेशान था। वह कुछ सालों से रोडवेज की बस चला रहा था। उसकी तैनाती संविदा के आधार पर हुई थी।उधर, रोडवेज के अधिकारियों का कहना है, परिवार वालों से बातचीत में पता चलेगा कि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया है। मौके पर पुलिस ने पूरी घटना की वीडियोग्रॉफी कराई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जीरो रोड बस स्टैंड की प्रभारी सामिया ने कहा, संविदा ड्राइवर ने सुसाइड क्यों किया है यह हम नहीं जानते हैं। विभाग की ओर से कोई उत्पीड़न नहीं किया जाता है।


कोतवाली थाना के प्रभारी अबनेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वो शव लेकर अपने घर बांदा चले गए हैं। चालक ने सुसाइड क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c