Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 21:53 PM

Breaking News:

काबुल में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

काबुल में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर रविवार को धमाका हुआ है। जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता नफी टक्कुर ने धमाके की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर यह धमाका सुबह के समय हुआ।


 तालिबान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने बताया कि आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण हमारे कई नागरिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। 


अफगानी प्रवक्ता ने मौतों की पुष्टि की

अफगान समाचार एजेंसी टोलो न्यूज ने बताया कि रविवार को काबुल सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट की सूचना मिली थी। अफगानी प्रवक्ता अब्दुल नफी ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है।


अफगानिस्तान में लगातार हो रहे हमले

यह विस्फोट बुधवार को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में हुए एक विस्फोट के तीन दिन बाद हुआ है जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पिछले कुछ महीनों में, युद्धग्रस्त देश में विस्फोटों सहित कई आतंकी घटनाएं देखने को मिली है। सोमवार को एक विस्फोट में उत्तरी बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c