Amrit Bharat Logo

Tuesday 16 Jun 2026 0:21 AM

Breaking News:

शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत “जूही” शाखा कार्यालय का हुआ शुभारंभ,,PRAYAGRAJ





 प्रयागराज, महिलाओं के अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्पित प्रख्यात सामाजिक संगठन “जूही सेवा संस्थान” के द्वारा दरियाबाद स्थित संस्था शाखा कार्यालय का शुभारंभ किया गया।   


शाखा कार्यालय का शुभारंभ महिला हेल्प डेस्क लाईन, थाना मुट्ठीगंज की महिला सिपाहियों ने किया जिसमें मुख्य रूप से कांस्टेबल अभिलाषा मौर्य एवं कात्यानी सिंह ने संयुक्त रूप से किया! 


तत्पश्चात जूही सेवा संस्थान की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेविका जूही श्रीवास्तव ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा व समृद्ध बनाने के लिए उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कई टिप्स दिए! इसी क्रम में कांस्टेबल अभिलाषा मौर्य ने  शक्ति दीदी योजना के संबंध में महिलाओं को विस्तार से बताते हुए उनके अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए नियम व कानून के संबंध में बताया !

   उपस्थित महिलाओं में कई लोगों ने अपनी समस्याओं से महिला सिपाहियों को अवगत कराया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हम सब शक्ति दीदी अभियान में सरकार के साथ है और आगे भी इस योजना को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए सहयोग करते रहेंगे !         

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से जूही सेवा संस्थान की महा महासचिव मंजू,उर्मिला देवी,रेनू गौतम,सुशीला,मालती देवी,मैना केसरवानी,सुषमा केसरवानी,स्नेहा केसरवानी व रेनू गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे !

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c