Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 20:38 PM

Breaking News:

सरकारी चिकित्सालयों में बनेंगे किन्नर वार्ड:प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से शुरू हुई पहल, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य ने कहा- थानों में होगा सेल...PRAYAGRAJ

प्रयागराज के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ किन्नर कल्याण बोर्ड की मेंबर कौशल्या नंद गिरि ने बैठक की। -प्रयाग दर्पण 


उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब किन्नरों (थर्ड जेंडर) के इलाज के लिए अलग से वार्ड आरक्षित होगा। सभी सरकारी अस्पतालों में 5 बेड का अलग किन्नर वार्ड बनाया जाएगा। प्रयागराज के मोतीलाल लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (SRN) से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। किन्नर कल्याण बोर्ड की मेंबर कौशल्या नंद गिरि (टीना मां) ने बताया कि प्रदेश में थर्ड जेंडर यानी किन्नरों को मुख्यधारा में लाने के लिए BJP सरकार की ओर से पहल की जा रही है। आमजन की तरह ही किन्नरों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल सकेगा।


प्रशासन बनाएगा किन्नरों का पहचान पत्र


अब जिला प्रशासन की ओर से किन्नरों का पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। डीएम की ओर से यह पहचान पत्र दिए जाएंगे। अब तक प्रयागराज में 3 किन्नरों को पहचान पत्र दिए जा चुके हैं। कौशल्या नंदगिरी टीना के मुताबिक, सभी थानों में भी किन्नरों की समस्याओं को सुनने के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा।


इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बनने वाले पब्लिक टॉयलेट में पुरुष और महिला के साथ ही थर्ड जेंडर के लिए भी अलग टायलेट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में किन्नरों की गणना होगी और इसका पूरा विवरण तैयार करके राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा ताकि किन्नरों के वेलफेयर के लिए योजनाएं लाई जा सके और उनका सही ढंग से क्रियान्वयन भी कराया जा सके।


योगी सरकार में हुआ किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन



योगी सरकार ने किन्नर समाज की समस्याओं को देखते हुए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इसके तहत हर जिले में किन्नर कल्याण बोर्ड के मेंबर जाकर बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। इससे किन्नरों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c