Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 21:53 PM

Breaking News:

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बिगड़ा बैलेंस, ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, आरपीएफ स्टाफ ने बचाया, वीडियो आया सामने!


                                                                प्रतीकात्मक फोटो 




 गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश कर रहा है और उसका बैलेंस बिगडऩे से वह दरवाजे पर ही लटक गया और करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ ट्रेन के साथ आगे जाने लगा।

प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ की सतर्कता से उस व्यक्ति की जान बच गई। ये घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम को आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे अमेठी के फरवा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ग़ाजिय़ाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। वह जब तक पानी लेकर लौटे तब तक ट्रेन चलनी शुरू हो गई थी। वह चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान गेट पर लटक गए, इस दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई।

वह ट्रेन के साथ करीब 10 मीटर घिसटते गए। यात्री को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच घिसटता देख आरपीएफ के एएसआई राजेन्द्र सिंह और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने यात्री को ट्रेन से नीचे गिरने से बचाया। यदि आरपीएफ स्टाफ ने मुस्तैदी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c