Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 20:34 PM

Breaking News:

मेडिकल कालेज में छात्रों ने कर्मी को पीटा! :JAUNPUR



जौनपुर संवाददाता । करंजाकला ब्लाक अंतर्गत सिद्दीकपुर के उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों द्वारा एक कर्मी को मारने पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसको लेकर बताया जा रहा हैं कि   मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के कुछ विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के ही एक एमपी डब्लू०कर्मी को क्लास रूम में बुरी तरह मारापीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि अध्यापक की उपस्थिति में एक कर्मी को मेडिकल कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों द्वारा किस कदर मारापीटा जा रहा हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों द्वारा एक कर्मी को बुरी तरह मारापीटा गया जिसके कारण उसका कपड़ा तक फटा हुआ दिखाई दे रहा हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी के नाम पर अभी भी भारी कमी है जिसके चलते कॉलेज में इस तरह की घटना घटित हुई।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c