महिलाओं और बालिकाओं की अपराध से सुरक्षा विषय पर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाये विशेष अभियान में मिली सफलता !
दिनांक 24.06.2023 को महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए पीड़िताओं की पहुँच महिला पुलिसकर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण व महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज के थानों में नियुक्त महिला बीट कांस्टेबल व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मियों द्वारा “Community of outreach and Women Security” सम्बन्धी 15 दिवसीय विशेष अभियान में विभिन्न थानों द्वारा प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में 18 का निस्तारण कराया गया तथा 80 स्थानों पर चौपाल लगायी गयी। जिसमें 1987 महिलाओं/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु 33 आवेदन प्राप्त कर महिला बीट पुलिस अधिकारियों के माध्यम से 21 महिलाओं को लाभान्वित कराया गया। सम्भ्रान्त महिलाओं के 25 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 254 महिलाओं को उसमें जोड़ा गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 82 ग्राम/मोहल्ला का भ्रमण कर 1733 पैम्पलेट जनजागरुकता सम्बन्धित वितरित किये गये एवं 328 महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु मार्गदर्शन किया गया। 643 महिलाओं की काउंसलिंग की गयी व 1862 महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
Comments