Amrit Bharat Logo

Saturday 19 Apr 2025 2:03 AM

Breaking News:

मौसम हो जाएगा सुहावना :प्रयागराज में बारिश के बाद 9 डिग्री तक गिरेगा पारा3 दिन और झेलिए गर्मी, 16 से बरसेगा पानी....

प्रयागराज में अभी 3 दिन और गर्मी झेलनी होगी। 16 जून से पानी बरसने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लगातार 4 दिन बारिश होने के पूर्वानुमान लगाया है। बारिश होने के बाद ही संगम वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलगी। फिलहाल आज 44 डिग्री तापमान रहने के आसार हैं।

प्रयागराज में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बेतहाशा गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि 16 जून से लगातार चार दिन बारिश के आसार है। तापमान करीब 44 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने के बाद गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी।

बारिश के बाद गिरेगा 9 डिग्री पारा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष वा मौसम वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि अभी 2 दिन और 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहेगा। बुधवार को यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। बुधवार को आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। गुरुवार यानी 16 जून को बारिश के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को भी कमोबेश आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को ही बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस तरह अगर देखा जाए तो 44 डिग्री सेल्सियस से पारा लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा यानी 9 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और बिजली की खपत में कमी आएगी जिससे बिजली की कटौती भी कम हो जाएगी।

तापमान तो गिरेगा, लेकिन परेशान करेगी उमस

प्रयागराज गंगा यमुना से तीन तरफ से घिरा हुआ है। यही कारण है कि यहां आद्रता अधिक रहती है। अभी तक लगातार आद्रता 10 से लेकर 24 परसेंट के बीच थी जिससे लोगों को लू के थपेड़े लग रहे थे। जैसे-जैसे बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे आदता की दर बढ़कर 42 से 43 पर्सेंट तक पहुंच जाएगी। आद्रता बढ़ने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *