Amrit Bharat Logo

Tuesday 03 Mar 2026 9:21 AM

Breaking News:

आज विपक्ष के लिए जगह सीमित, दुश्मनी में बदल रहा राजनीतिक विरोध... CJI ने देश में लोकतंत्र की स्थिति पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक विरोध को दुश्मनी में बदलना स्वस्थ लोकतंत्र का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी सरकार और विपक्ष के बीच आपसी सम्मान था, अब यह कम हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में '75 साल के संसदीय लोकतंत्र' विषय पर एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।



चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि राजनीतिक विरोध को नफरत में नहीं बदलना चाहिए, जैसा कि हम इन दिनों दुख से देख रहे हैं। ये स्वस्थ लोकतंत्र के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच आपसी सम्मान हुआ करता था। दुर्भाग्य से विपक्ष के लिए जगह कम होती जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c