Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:30 PM

Breaking News:

क्या धनंजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? पत्नी श्रीकला ने ये क्या कह दिया ?


जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी गुरुवार को जौनपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने शीतला चौकिया धाम जाकर मत्था टेका। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्रीकला ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर कहा कि 24 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि धनंजय सिंह जेल से रिहा होंगे और चुनाव लड़ेंगे. जनता जानती है कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है, अगर किसी कारण से वह जेल से बाहर नहीं आये तो उनका परिवार बहुत बड़ा है और कोई न कोई चुनाव लड़ेगा.


लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर श्रीकला रेड्डी ने कहा कि चुनाव की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं और आगे भी जारी रहेंगी. जौनपुर की जनता के इतने प्यार और आशीर्वाद से निश्चित ही भाई साहब चुनाव लड़ेंगे और आपकी सेवा में फिर से लड़ेंगे। हर कोई जानता है कि यह एक फर्जी मामला है, चुनाव से पहले ऐसा होता है, मेरे चुनाव से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।' इस वजह से उन्हें डर है कि अगर वह मैदान में रहेंगे तो लोग उन्हें जिता देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है कि वह 24 अप्रैल को रिहा हो जाएंगे. इतने सारे लोग उन्हें प्यार कर रहे हैं और इसने हमें भावुक कर दिया है. जौनपुर ही नहीं पूरा पूर्वांचल हमारा परिवार है, लोग उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं.


आपको बता दें कि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी. 7 साल की सजा के कारण धनंजय सिंह अभी चुनाव नहीं लड़ सकते. धनंजय ने जौनपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा दी गई 7 साल की सजा के खिलाफ आपराधिक अपील दायर की है। इस अपील में पूर्व सांसद ने सजा रद्द करने और फैसला आने तक जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया है. धनंजय सिंह की अर्जी पर 24 अप्रैल को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. अगर कोर्ट फैसला आने तक सजा पर रोक लगा देता है तो धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c