Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 19:07 PM

Breaking News:

प्रयागराज में गला काटकर महिला की हत्या : घर पर कोई नहीं था, पति के आने के आने पर पता लगा !


प्रयागराज के दारागंज में मंगलवार को एक महिला की घर के अंदर गला रेत कर हत्या कर दी गई। पति और आस-पास वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, फारेंसिक टीम ने प्रमाण कलेक्ट किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सुबह 10 और 12 के बीच हुई हत्या


राजू अपनी पत्नी पत्नी सलमा सिद्दीकी उम्र ( 57) के साथ रहता था। उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। राजू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से बाहर गया था। दोपहर 12 बजे के बाद कमरे में लौटा कमरे के अंदर उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उसके गले में कई जख्म के निशान नजर आए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पति ने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है।


ई- रिक्शा का बिजनेस करता है पति


राजू के पास करीब 12 ई-रिक्शा है। वह खुद ई रिक्शा चलाता है। साथ ही ई रिक्शा किराये पर चलाने का बिजनेस भी करता है। उसके यहां रिक्शा वालों का भी आना-जाना लगा रहता है। पुलिस को शक है कि कोई जानने वाला ही कातिल हो सकता है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c