Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 13:43 PM

Breaking News:

संगम नगरी प्रयागराज में 31 दिसंबर से तैनात होंगे 5000 पुलिस के जवान

संगम नगरी प्रयागराज में 31 दिसंबर से तैनात होंगे 5000 पुलिस के जवान

संगमनगरी प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे माघ मेले की तैयारियां तेज हो गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां 5,000 हजार पुलिस के जवान तैनात होंगे। सभी जवान प्रयागराज के अलावा अन्य जनपदाें से आएंगे। शासन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि हर हाल में 31 दिसंबर तक पुलिस फोर्स मेले में पहुंच जाए।


मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश 

यह निर्देश यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अफसरों के साथ हुई बैठक में दी हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि माघ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराया जाए और उन्होंने कहा की आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं, जिससे की संतों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।


महाकुंभ-2025 के तैयारियों के लिए 22 को होगी बैठक

प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रस्तावित कार्यों पर 22 दिसंबर को मुहर लगने की उम्मीद है। दरअसल, यहां 22 दिसंबर को शासन के बड़े अफसरों की मौजूदगी होगी। इसमें खुद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी शामिल हो सकते हैं। महाकुंभ को लेकर अभी तक जो प्रस्ताव बनाए गए हैं उस पर मंथन होगा। अनुमान है कि इन कार्यों पर अफसरों की सहमति भी होगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c