Amrit Bharat Logo

Tuesday 20 May 2025 16:51 PM

Breaking News:

उत्तर प्रदेश में कोहरे से दुर्घटना

उत्तर प्रदेश में कोहरे से दुर्घटना

बरेली मंडल में गुरुवार रात से छाए कोहरे में तीन अगल-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई। पहला हादसा बरेली-पीलीभीत रोड पर नवाबगंज में हुआ। 

 दूसरे हादसे में पीलीभीत में नाले में पहिया जाने से गन्ना लदी ट्रेक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें किसान रामभरोसे की मृत्यु हो गई। तीसरे हादसे में बदायूं में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार को मृत्यु हो गई। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।


भूसे के ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार भूसे के ट्रक में घुस गई। हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि, अन्य तीन लोग घायल हो गए। घटना नवाबगंज के प्रिंस ढाबा पर सुबह करीब छह बजे हुई। सड़क पर भूसा से भरा एक ट्रक खड़ा था। शहर की ओर से आ रही एक कार उसमे घुस गई। हादसे में पीलीभीत की रहने वाली सुमन लता गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्वजन के मुताबिक सुमन मुम्बई से अपनी बेटी के घर से आ रही थी। वंही, कार सवार रुड़की से बी फार्मा कर रही सुरभि पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा पीलीभीत के मझोला के रहने वाले डालचंद, नवाबगंज के मोहल्ला कहारान के रहने वाले विक्रम सिंह राठौर भी घायल हुए हैं।


पीलीभीत: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान की मौत

पीलीभीत में शुक्रवार को तड़के कोहरे के दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक किसान की मृत्यु हो गई। वह गन्ना लादकर चीनी मिल में पहुंचाने जा रहा था। तराई के जिले में घना कोहरा अब हादसों का सबब बनने लगा है। ऐसे में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को तड़के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव सखिया निवासी राम भरोसे अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल में लेकर जा रहे थे।



घने कोहरे में नहीं द‍िखाई द‍िया रास्‍ता

मुड़िया रामकिशन मोड़ पर पिपरिया मंडन गांव के समीप सुबह करीब 6 बजे घना कोहरा होने के कारण मोड़ दिखाई नहीं दिया। इस कारण ट्रैक्टर ट्राली सामने नाले में गिर गई। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे किसान राम भरोसे की गन्ने के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान मृतक के स्वजन भी मौके पर जा पहुंचे। स्वजन ने लिखित तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की। उप निरीक्षक विनोद राठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, किसान की मृत्यु पर परिवार में चीत्कार मच गया।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *