Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:08 PM

Breaking News:

दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात

दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम योगी ने पीएम मोदी से प्रधामंत्री आवास पर मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने यूपी के तमाम मुद्दों पर पीएम से चर्चा की.


दरअसल, सीएम योगी आज शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं. सीएम योगी राजधानी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए. जहां दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीधे पीएम आवास पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात के दौरान बातचीत हुई है.


सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को यूपी में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच हुई इस मुलाकात में राज्य में विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा हुई.


पीएम से मुलाकात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालाय ने ट्वीट कर लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की.” इस दौरान सीएम और पीएम के बीच मुलाकात की दो तस्वीरें भी सीएमओ ने ट्वीट की.


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c