हज 2023 पर जाने वाले हाजी 81800/- करें जमा ,07 अप्रैल तक प्रथम किश्त के रूप में: PRAYAGRAJ
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 April, 2023 05:40
- 844
इस सम्बंध में श्री मो0 अमजद नोडल अधिकारी हज के मो0नं0 9935140107 पर सम्पर्क स्थापित ली जा सकती है जानकारी
हज 2023 पर जाने वाले हाजियों को प्रथम किश्त के रूप में रूपया 81800/-जमा करने की अन्तिम तिथि 07.04.2023 निर्धारित की गयी है। उक्त धनराशि यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया व भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया में जमा की जा सकती है तथा आन लाइन जमा करने हेतु हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट द्वारा जारी वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर भी जमा किया जा सकता है। जनपद प्रयागराज में कुल 783 हाजियों द्वारा आनलाइन आवेदन किया गया था। जिसमें सभी का चयन किया जा चुका है। जिसमें पुरूष हाजियों की संख्या 424 व महिला हाजियों की सं0 359 है। जनपद स्तर पर 04 हज ट्रेनर का चयन किया जा चुका है। जिसमें एक महिला ट्रेनर भी है। हज पर जाने वाले हाजियों को ट्रेनिंग टीकाकरण आदि कैम्प लगाकर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए श्री मो0 अमजद नोडल अधिकारी हज प्रयागराज के मो0नं0 9935140107 पर सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी है।
Comments