Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 13:43 PM

Breaking News:

भारत सरकार की योजना ‘‘पीएम वाणी’’ के अन्तर्गत पीएम वाणी जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन..

.


भारत सरकार की योजना ‘‘पीएम वाणी’’ के अन्तर्गत पीएम वाणी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यशाला में छोटे उद्यमियों/गांव-शहर क्षेत्र के मोबाइल दुकानदारों/इस क्षेत्र में कार्य करने वाले इच्छुक लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। निदेशक टेक्नोलाॅजी, डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकाम, गवर्नमेंट आफ इण्डिया, यूपी ईस्ट श्री राम चन्द्रा ने पीएम वाणी योजना के सम्बंध में उपस्थित लोगो को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडीओ कैसे बना जा सकता है। कोई भी स्थानी निवासी/व्यवसायी/पेशेवर/ग्राम स्तरीय उद्यमी वाईफाई एसेस प्वाइंट लगाकर पीडीओ बन सकता है। पीडीओ बनने के लिए किसी पंजीकरण या लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। इस योजना से गांव-गांव में इण्टरनेट की सुविधा से लोगो को जोड़ा जा सकता है। आज गांव-गांव में इण्टरनेट सेवा पहुंच चुकी है, अब इस योजना से हाईस्पीड ब्राड बैण्ड सेवा भी उपलब्ध होगी। इसके लिए आप लोगो को आगे आना होगा। इसी लिए यह कार्यशाला आयोजित की गयी है। उन्होंने प्रयागराज के प्रथम पब्लिक डेटा आफिसेज ( PDOs ) राधा कृष्ण कम्यूनिकेशन, जय मां वैष्णव केबल नेटवर्क, फे्रण्डस सर्विसेज को बधाई देते हुए इस कार्य में सफलता के लिए शुभकामनांए दी। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस तरह आप पीएम वाणी वाईफाई के माध्यम से अपना खुद का कार्य शुरू कर लोगो को इण्टरनेट की ब्राडबैण्ड सुविधा देकर कमाई की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिलापूर्ति अधिकारी श्री आनंद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c