Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 16:02 PM

Breaking News:

अक्षयवट कॉरिडोर समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आएंगे प्रयागराज पीएम मोदी और सीएम योगी !



  प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी माह में संगम नगरी का दौरा कर सकते हैं. उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मुख्य कार्यक्रम श्रृंगवेरपुर धाम का प्रस्तावित है. यहां निषादराज पार्क बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने की योजना है.

16 हजार करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. प्रधानमंत्री करीब 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें रिंग रोड, प्रयागराज-रायबरेली फोरलेन हाईवे, 12 आरओबी, फाफामऊ सिक्सलेन ब्रिज, रोपवे भी शामिल हैं।

 डिजिटल कुंभ म्यूजियम...

इसके अलावा पीएम मोदी डिजिटल कुंभ म्यूजियम, गंगा-यमुना और टोंस नदी पर नए पुल, एसटीपी, पक्के स्नान घाट, रिवर फ्रंट जैसी सड़कें, अक्षयवट कॉरिडोर और हनुमान मंदिर कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क, लाक्षागृह पर्यटन केंद्र, कछुआ सेंचुरी , इको टूरिज्म। सेंटर, हेलीपोर्ट, एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट, रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं.

 शुरू की तैयारी प्रशासन ने

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. श्रृंगवेरपुर धाम स्थित पर्यटन विकास योजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं। खासकर निषादराज पार्क को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पार्क में भगवान राम और निषादराज की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c