Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:10 PM

Breaking News:

मुख्यमंत्री योगी के वापस लौटते ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर क्यों मचा हंगामा?

   प्रयागराज. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज           एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही जोरदार  हंगामा हो गया. देर रात तक यात्रियों को समझाने-बुझाने का काम जारी रहा. गनीमत रही कि ये सब सीएम के जाने के बाद  हुआ, नहीं तो मामला और बिगड़ जाता.


  शाम को जब यह स्थिति पैदा हुई तो एयरपोर्ट पर करीब 325     यात्री मौजूद थे. किसी को जरूरी काम से बेंगलुरु पहुंचना था    तो किसी को दिल्ली में जरूरी मीटिंग में शामिल होना था।         विमान हवाई अड्डे पर इंतज़ार कर रहा था. फ्लाइट आ गई, यात्री टर्मिनल में दाखिल हो गए और कुछ देर में उड़ान भरने की तैयारी होने लगी.


क्यों किया हंगामा यात्रियों ने 

लेकिन अचानक घोषणा हुई कि बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान आज रद्द कर दी गई है। सुबह से विमान का इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया. कुछ ही देर में एयरपोर्ट पर हंगामा बढ़ने लगा. विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारी यात्रियों को समझाने की कोशिश करते रहे. बताया गया कि हवाई यातायात नियंत्रक ने उड़ान की अनुमति नहीं दी थी।

चार वापस गये छह विमान आये

बुधवार को भुवनेश्वर, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ से उड़ानें हवाई अड्डे पर उतरीं। इनमें से दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें वापस नहीं आ सकीं. कुल 665 यात्री आये और 386 यात्री गये। एलायंस एयर की कोई उड़ान संचालित नहीं की गई। देहरादून की फ्लाइट रद्द रही, जबकि मुंबई की फ्लाइट ढाई घंटे और बेंगलुरु की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंची।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c