प्रयागराज नगर निगम का भ्रष्टाचार: 6 माह पूर्व बनी सड़क का दोबारा निकाला टेण्डर:पार्षद ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और नगर आयुक्त से की लिखित शिकायत.....
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 June, 2022 12:05
- 730
तिलकनगर में 6 महीने पूर्व बनी सड़क का दोबारा टेण्डर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पूर्व भी नगर निगम ने मम्फोर्डगंज में भी एक सड़क का दोबारा टेण्डर निकाला था, जिसे संज्ञान में लाने के बाद नगर आयुक्त के आदेश पर टेण्डर रद्द कर दिया गया था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद शिवांगी मिश्रा ने नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर के साथ मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री से लिखित शिकायत किया है।
8 नवंबर 2021 को भी निकाला गया टेण्डर
पूरा पड़ाइन पार्षद शिवांगी मिश्रा ने पत्र लिखकर अवगत कराया कि जोन चार वार्ड संख्या 52 तिलकनगर में दादा डेयरी से डा. विश्वनाथ निगम के पास सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने के लिए पहली बार ई निविदा आठ नवम्बर 2021 को निकाली गयी थी। उसके बाद सड़क भी बनायी गयी, पर अब फिर उसी सड़क का दोबारा टेण्डर निकाला गया। जो नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार की जीता जागता उदाहरण है। पार्षद का कहना है कि यह तो सिर्फ एक उदाहरण है, ऐसे कितने भ्रष्टाचार नगर निगम के जेई और नगर अभियंता कर रहे होंगे। इसलिए तत्काल इसकी जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। वहीं इस मामले में सतीश कुमार, चीफ इंजीनियर नगर निगम का कहना है कि पहले से बनी सड़क का टेंडर निकाला गया है उसे निरस्त किया जाएगा।
Comments