Amrit Bharat Logo

Wednesday 28 Oct 2026 21:28 PM

Breaking News:

मासूम बच्चे के हत्यारे को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

मासूम बच्चे के हत्यारे को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयी बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बीते सोमवार को एक 5 वर्षीय बच्चे को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया था. जिसकी पहचान मोहम्मद नाज़िम पुत्र मोहम्मद कासिम के रूप में हुई. मृतक के पिता कासिम के तहरीर पर थाना मऊआइमा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत किया गया था.

घटना स्थल पर पुलिस टीम जब डॉग स्कॉयड और फोरेंसिक टीम द्वारा उक्त स्थल पर खोजबीन शुरू की तो घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर गेहू के खेत में खून से सना हुआ एक जींस पैंट पाया गया. डॉग स्कॉयड को पेंट सुंघाकर तलाश किया गया तो डॉग सीधा मृतक के चाचा मोहम्मद हासिम पुत्र मोहम्मद शकील के घर के कमरे में जा पहुंचा लेकिन शकील घर से गायब था.

मृतक की माँ ने बताया की घर का हिस्सा मृतक के पिता को नहीं दिया गया था जिसका मांग करने पर हासिम ने इसका विरोध किया और धमकी दिया की घर के तरफ देखा तो बच्चे को मार दिया जाएगा.

पुलिस की टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया तो अगले दिन मंगलवार को थाना क्षेत्र मऊआइमा के पनपट्टी चौराहा से हासिम को गिरफ्तार कर लिया गया. 

अभियुक्त के निशान देहि पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाक़ू बरामद किया गया हैं. आरोपी ने बताया की सोमवार को जब मृतक नाजिम घर से खाना खाकर बगल के खेत में खेलने गया तो मौका देखकर अमरुद का लालच देकर घर से 250 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर उसे चाक़ू से गला रेतकर मार दिया जिससे मौके पर ही नाजिम की मौत हो गयी और खून लगा कपडा कुछ दूरी पर खेत पर फेककर भाग गया.


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c