Amrit Bharat Logo

Wednesday 28 Oct 2026 22:15 PM

Breaking News:

सब्जी में आग ! गांव में 60 तो शहर में 80 रुपए किलो टमाटर:प्रयागराज में हरी धनिया और मिर्चा का भाव भी चढ़ा, महंगाई नहीं मिल रही राहत....

टमाटर का भाव लगातार तीन-चार दिन से 80 रुपये किलो है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 55 से 60 रुपए किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहा है। हरी सब्जियों में भिंडी और नेनुआ 20 रुपए किलो है। धनिया और मिर्चा का भाव भी चढ़ा है। धनिया 50 से 60 रुपए के किलो के हिसाब से मिल रहा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा बताते हैं कि टमाटर बाहर से आ रहा है और गर्मी की वजह से एक या दो दिन में ही यह खराब भी हो जा रहा है। यही कारण है कि टमाटर का भाव बढ़ा हुआ है। शनिवार को मंडी में 50 से 55 रुपए किलो बिका है।

चढ़ने लगा सोने और चांदी का बाजार

प्रयागराज ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि दो दिन से सोना और चांदी का बाजार चढ़ने लगा है। आज सोने का भाव बढ़कर 52650 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 63,800 रुपए किलो है। वहीं पेट्राेल और डीजल के दाम में स्थिरता बनी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c