Amrit Bharat Logo

Wednesday 14 Oct 2026 15:12 PM

Breaking News:

प्रयागराज में स्कूल बस पलटने से हुआ हादसा

प्रयागराज में स्कूल बस पलटने से हुआ हादसा

Prayagraj: पिकनिक मनाने जा रहे छात्रों की बस पलटी, दो की मौत, करीब दर्जन भर घायल

जौनपुर के परमालपुर स्थित श्रीमती क्रांति देवी जनता विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूल बस टूर पर प्रतापगढ़ में मनगढ़ धाम और आनंद भवन के लिए शनिवार सुबह रवाना हुई थी।


बाइक सवार को बचाने में पलटी बस

स्‍कूली बच्‍चों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हंडिया के भेस्की गांव के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। तेज रफ्तार में बस पलटने से बच्चों की चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। घटना की सूचना पर हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया।


 बच्चों का अस्पताल में इलाज़ जारी 

11 घायल बच्चों को हंडिया कस्बा स्थित देवराज हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस में कुल 60 बच्चे सवार थे। बस की चपेट में आने से घायल बाइक सवार को भी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि बस पलटने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। 


CM योगी ने हादसे पर जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल बच्चों का समुचित उपचार कराया जाए. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने डीएम एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कराए जाने के निर्देश दिए.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c