Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 7:47 AM

Breaking News:

पुतिन ने इन देशों को दी कड़ी चेतावनी, यूक्रेन को हथियार भेजने के खिलाफ खोला मोर्चा

 यूक्रेन को लगातार हथियार भेजने के खिलाफ अब रूस ने जर्मनी के खिलाफ एक्शन लेने की ठान ली है. इसलिए पुतिन ने फ्रांस को चेताया है. 

रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia-Ukraine war) अब तक जारी है. इस युद्ध में कई देशों ने यूक्रेन का साथ दिया. इसलिए अब गुस्से में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने फ्रांस को चेतावनी दे दी है. पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज (Olaf Scholz) से कहा कि यूक्रेन को हथियारों की निरंतर आपूर्ति खतरनाक साबित हो सकती है.

क्या बोले पुतिन

इसी संबंध में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को जर्मनी और फ्रांस के नेताओं को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि वे पश्चिमी समर्थक देश में स्थिति को और अस्थिर कर सकते हैं.

मानवीय संकट का जोखिम?

क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से कहा कि यूक्रेन को हथियारों की निरंतर आपूर्ति 'खतरनाक' थी, 'स्थिति को और अधिक अस्थिर करने और मानवीय संकट के बढ़ने के जोखिमों' की चेतावनी दी.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *