Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 8:23 AM

Breaking News:

रूसी सैनिक बच्चियों से कर रहे रेप, शरीर दागे:यूक्रेनी सांसद का दावा-कई को फांसी पर लटकाया तो कोई यातना से परेशान कर रहीं सुसाइड....

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। युद्ध के कारण तबाही का मंजर यूक्रेन में हर तरफ देखा जा सकता है। जगह-जगह लाशें बिखरी हुई हैं, जोकि दिल को झकझोर देने वाला है। इस जंग में यूक्रेन के नागरिकों का सब कुछ बर्बाद हो गया है।

यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने 10 साल की उम्र की लड़कियों का रेप किया और उनके शरीर पर किसी रॉड से स्वास्तिक जैसे निशान बनाए। उन्होंने इन अपराधों की पुष्टि के लिए कई तस्वीरें भी साथ में ट्वीट की हैं। वे अपने ट्वीट के जरिये दावा कर रही हैं कि रूसी सैनिकों ने मासूम बच्चियों और कम उम्र की लड़कियों के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी है।

'यूक्रेन की लड़कियों से दरिंदगी की हद'
लेसिया वासिलेंक के ट्वीट में साफ दिख रहा है कि जिन लड़कियों को रूसी सैनिकों ने अपना शिकार बनाया, उनके शरीर पर गर्म रॉड से स्वास्तिक के निशान बनाए हैं। लड़कियों के शरीर पर जलने के निशान देखे जा सकते हैं। उन्होंने हैशटैग #StopGenocide #StopPutinNOW के साथ अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से रूसी सैनिकों की बेरहमी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'रूसी सैनिक नागरिकों को लूटते हैं, बलात्कार करते हैं और फिर मार देते हैं।

महिलाओं को रेप के बाद दी जा रही है फांसी
सांसद ने आगे कहा कि जिन महिलाओं के साथ रेप किया गया उनमें से कुछ को भी फांसी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इस अन्याय के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं और युद्ध के दौरान हुए इस अपराध के मामले को हम ECHR (European Convention on Human Rights) में ले जाएंगे। उन्होंने सरकार से यूक्रेन के भीतर मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान भी किया, ताकि पीड़ितों को "उचित सहायता" दी जा सके। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की मदद से हम युद्ध के दौरान हुए अपराध का सबूत इकट्ठा कर पाएंगे और पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत में युद्ध अपराधों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जा सकेगा।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *