Amrit Bharat Logo

Wednesday 28 Oct 2026 21:26 PM

Breaking News:

लौटकर मुझे देश की सेवा करनी है... प्रयागराज के प्रथम बोले-अनुभव लेने विदेश जाऊंगा, गूगल से 1.46 करोड़ का पैकेज पाने वाले से बातचीत:

प्रयागराज के रहने वाले प्रथम प्रकाश को गूगल ने 1.46 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। अब वो लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे। प्रथम ने ये मुकाम कैसे हासिल किया। इस बारे में उन्होंने दैनिक भास्कर से बात की। प्रथम प्रकाश ने बताया कि उनका सपना शुरू से ही गूगल में जाने का था।

     रोल मॉडल सुंदर पिचाई हैं ...

प्रथम प्रकाश गुप्ता ने दैनिक भास्कर को बताया कि IT सेक्टर में सुंदर पिचाई रोल मॉडल हैं। उन्होंने भी IIT बीएचयू से पढ़ाई की है। मुझे उनकी सादगी पसंद है। मैं करियर में उनकी तरह ही कुछ बड़ा करना चाहता हूं। अभी विदेश में अनुभव लेने जरूर निकल रहा हूं, पर कुछ साल बाद लौटकर मुझे अपने देश की सेवा करनी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c