Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:11 PM

Breaking News:

खीरी के बाद बारा में भी युवक की पीट-पीटकर हत्या पर बवाल, सड़क पर उतरे ग्रामीण!


                                                गुस्साए ग्रामीणों को समझते हुए पुलिस 

  अभी  तीन दिन पहले प्रयागराज के खीरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर भीड़ ने चचेरी भाई  की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. यह मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि आज बारा इलाके में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया.




प्रयागराज में हत्या के बाद गुस्साए परिजनों को समझाती पुलिस

प्रयागराज। यमुनानगर के खीरी इलाके में स्कूल से घर लौट रहे छात्र की पीट-पीटकर हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को बारा इलाके के सुंदरपुर गांव में 27 वर्षीय चंद्रशेखर भारतीय की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया गया कि चन्द्रशेखर खेत की ओर गया था, जहां उसकी लाठियों से पिटाई की गयी.



सुंदरपुर चौराहे पर चन्द्रशेखर ने गुमटी  लगाया था, जिसे तोड़ दिया गया। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। युवक की हत्या की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीण दोपहर में सड़क पर उतर आये और यातायात बाधित कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सड़क पर जुटे ग्रामीण हत्या के आरोपियों को सामने लाने की मांग कर रहे हैं.



एसीपी बारा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. खीरी के बाद बारा क्षेत्र में बवाल बढ़ने से पुलिस अधिकारी भी चिंतित हैं। एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c