Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:07 PM

Breaking News:

आरोपी बेटा बोला- घर पर एक व्यक्ति का आना पसंद नहीं था, विरोध पर भी मां नहीं मानी......

लखनऊ में एक महिला की हत्या हुई। हत्या का आरोप महिला के ही 16 साल के बेटे पर है। उसने तीन दिनों तक घर में 10 साल की बहन के साथ मां की लाश को रखा। हत्या की वजह मोबाइल गेम PUBG बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि PUBG न खेलने देने से नाराज किशोर ने मां को 6 गोलियां दाग दीं। मर्डर के बाद पार्टी भी की।

हालांकि पुलिस पूछताछ में मर्डर की एक दूसरी वजह भी सामने आ रही है। आरोपी बेटे के मुताबिक हत्या के पीछे एक तीसरा आदमी है। पुलिस भले ही बेटे की सुनाई कहानी पर भरोसा न कर रही हो, लेकिन उस गुमनाम किरदार की तलाश जरूर कर रही है।

बेटे ने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग में तैनात आकाश नाम का व्यक्ति अक्सर उसके घर आता था। वह घर पर रुकता और एक-दो दिन बिताने के बाद जाता था। घर पर इस तरह उसका आना बेटे को पसंद नहीं था। तमाम विरोध के बाद भी मां ने उससे मिलना बंद नहीं किया। उल्टा उसे ही सताने लगी।किसी न किसी बात का बहाना लेकर मारती-पीटती थी। बर्दाश्त की सीमा पार हुई तो उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस अब आकाश नाम के शख्स का पता लगा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी बेटा बार-बार आकाश के नाम पर ही जोर दे रहा है। इसलिए इसे वेरिफाई करना जरूरी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c