Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 6:28 AM

Breaking News:

मंत्री नंदी के करीबी नेता पर जानलेवा हमला....फाफामऊ पार्षद रिंकी यादव के पति राम कुमार यादव और उनके परिवार पर दबंगों ने किया हमला !

फाफामऊ पार्षद रिंकी यादव के पति राम कुमार यादव और उनके परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब वे शादी समारोह से लौट रहे थे। बुधवार की रात डेढ़ बजे 10 बदमाशों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए। हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


आरोप है कि जान बचाकर भाग रहे राम कुमार और भतीजे सचिन यादव पर फायरिंग की गई। हमला होने के बाद राम कुमार यादव ने मंत्री नंदी और मेयर को फोनकर घटना की जानकारी दी। मेयर ने तत्काल फाफामऊ थाने फोन किया। इसके बाद पुलिस भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंची। तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे।

बताते दें कि पार्षद रिंकी यादव और उनके पति राम कुमार यादव कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के बेहद करीबियों में शामिल हैं।

शादी समारोह में दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
रिंकी यादव फाफामऊ से दो बार से लगातार पार्षद हैं। पति राम कुमार यादव भाजपा नेता और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं। आरोपी का परिवार और पार्षद का परिवार बुधवार को एक शादी समारोह में गए थे। यहीं किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि वहां से लौट रहे भाजपा पार्षद के पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर फाफामऊ चौराहे के पास आरोपियों ने घेरकर हमला कर दिया।

राम कुमार ने बताया कि विनोद कुमार उर्फ अक्षय यादव पुत्र हजारी लाल, सोभनाथ यादव पुत्र संतलाल, लल्लू यादव पुत्र दयाराम यादव, अरविंद यादव पुत्र राम बहादुर यादव, गौरव यादव पुत्र लल्लू यादव, निखिल यादव पुत्र लल्लू यादव, नीरज यादव पुत्र नंद लाल यादव, पृथ्वी पाल यादव पुत्र संतलाल यादव, लालचंद्र यादव पुत्र मेवा लाल यादव, शनि यादव पुत्र भाई लाल यादव के साथ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *