हॉस्टल की लड़कियों को नहाते हुए देखता था युवक: कंप्यूटर में मिले अश्लील VIDEO,प्रयागराज के हॉस्टल में 4 कमरों में रहती थीं लड़कियां...
अगर आपकी बेटी भी हॉस्टल में रहती है तो ये जरूरी खबर आपके लिए है। प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगा रखे थे। वह लड़कियों को बाथरूम में नहाते हुए लाइव देखता था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक छात्रा गुरुवार को हॉस्टल में कमरा लेने के लिए गई थी।
बाथरूम में जाने पर उसे कुछ शक हुआ। उसने बाथरूम के शावर को चेक किया तो उसमें स्पाई कैमरा निकला। छात्रा ने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया। उसके दोस्त ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रयागराज के आई सर्जन बीके खरे का बेटा है।
आशीष खरे ने बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने के बाद सबसे पहले खुद को नहाते हुए रिकॉर्ड किया। इसके बाद यह देखा कि किस-किस एंगल से वीडियो शूट हो रहा है। इसके बाद उसका एंगल सेट किया। ताकि वह लड़कियों के नहाते हुए हर एंगल से वीडियो रिकॉर्ड हो सके। इसके लिए उसने एक कंप्यूटर लैब बना रखी थी। वहां बैठकर लड़कियों को नहाते हुए देखता था। वीडियो रिकॉर्ड और मिक्स करता था। पुलिस को जांच में कई लड़कियों के नहाते हुए क्लिप मिले हैं।
कंप्यूटर लैब में मिलीं आपत्तिजनक चीजें
डॉ. बीके खरे का दो मंजिला घर पुलिस लाइन के पास ही है। पुलिस ने जब वहां जांच शुरू की, तो उनके इकलौते बेटे आशीष खरे के कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इनमें कंडोम और लड़कियों के अंडरगारमेंट्स भी शामिल हैं। इन चीजों के मिलने से साफ है कि वह लड़कियों को उनकी अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण भी करता था। जांच में कंप्यूटर में कई अश्लील वीडियो मिले हैं।
Comments