Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:08 PM

Breaking News:

देर रात चल रही थी शराब पार्टी, बाद में कर दी छात्रा की गोली मारकर हत्या!


                                              फाइल फोटो निष्ठा त्रिपाठी




लखनऊ ,21 सितंबर (आरएनएस)। लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय की 23 साल की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना लखनऊ के चिनहट इलाके में दयाल रेजिडेंसी की है।


निष्ठा त्रिपाठी बीकॉम (ऑनर्स) की छात्रा थी। वह दयाल रेजिडेंसी गई थी क्योंकि उसके दोस्त आदित्य पाठक ने उसे बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में यह वारदात हुई, वहां देर रात पार्टी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि उसने फ्लैट से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह आकस्मिक फायरिंग का मामला है या किसी साजिश के तहत फायरिंग की गई है। यह भी दावा किया गया है कि कई अन्य छात्र देर रात तक हुई पार्टी में शामिल थे। निष्ठा त्रिपाठी को गोली लगने के बाद, तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को हिरासत में लिया गया है। धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह करीब 3.30 बजे लोहिया अस्पताल से सूचना मिली कि निष्ठा नाम की एक लड़की को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। जांच के दौरान हमें पता चला कि लड़की को गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c