Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 19:14 PM

Breaking News:

अब मृतक छात्र के परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं!


   चचेरी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में परिवार की मांगें पूरी न होने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर आए। हमलावर पक्ष के लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने समेत अन्य मांग उठाते हुए यातायात बाधित कर दिया. एसडीएम ने आकर बताया कि परिवार की मदद की अनुशंसा कर दी गयी है. इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है. इसके बाद विहिप पदाधिकारियों ने दो दिन का समय दिया और सड़क से हट गये.



खीरी में छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

खीरी के पुरा दत्तू गांव के छात्र की सोमवार दोपहर पीट-पीटकर हत्या के बाद दो दिन तक बवाल चलता रहा। ग्रामीणों ने 26 घंटे से अधिक समय तक जाम लगाये रखा. बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए. तब पुलिस-प्रशासन को आर्थिक मदद समेत अन्य मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था.



इस हत्याकांड में तुर्क पुरवा के ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ समेत महताब हुसैन, इरशाद, मोहनीश, मोहम्मद वैस को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 48 घंटे पूरे होने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी, जिला धर्म प्रचार प्रमुख शिवम द्विवेदी पुरा दत्तू गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।


इसके बाद पूरा दत्तू ग्रामीणों के साथ चौराहे पर पहुंचे और यातायात बाधित कर दिया। यहां से करीब दो बजे भीड़ पैदल ही खीरी चौराहे की ओर बढ़ गई। चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के पास कोरांव और मेजा एसडीएम ने विहिप पदाधिकारियों से मुलाकात की। दोनों एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, पट्टे पर जमीन, शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। आरोपी पक्ष के घर को बुलडोजर से गिराने की भी मांग की गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया.


 जमीन के साथ 20 लाख रुपए, दो मकान स्वीकृत 

एसडीएम कोरांव अविनाश यादव ने बताया कि परिवार के लिए 20 लाख रुपये, डेढ़ बिस्सा जमीन और दो मकान स्वीकृत किए गए हैं। विहिप ने प्रधान परिवार का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने, अवैध निर्माण ढहाने और सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हिंदू महापंचायत की जाएगी। इसके बाद विहिप पदाधिकारी चले गए। पुलिस ने खीरी चौराहे पर जमा भीड़ को हटाया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c