Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 6:23 AM

Breaking News:

SP गंगापार अभिषेक अग्रवाल चारों हत्यारोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गए : दो का मकान ढहाया, चेताया कि 24 घंटे में सरेंडर नहीं तो सभी के घर टूटेंगे

प्रयागराज में शनिवार को हुई ईंट-भट्‌ठा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। इस हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर SP गंगापार अभिषेक अग्रवाल चारों हत्यारोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गए। एसपी ने मुनादी कराई कि चारों आरोपी सरेंडर कर दें, वरना मकान ढहा दिया जाएगा। सरेंडर करने के लिए एक घंटे का समय दिया। लेकिन आरोपी सामने नहीं आए।

इसके बाद एसपी ने दो आरोपियों जावेद और जैद के दो मंजिला घर पर बुलडोजर चला दिया गया। SP ने ऐलान किया कि अगर कल यानी सोमवार तक चारों आरोपी हाजिर नहीं हुए, तो सभी के घर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिए जाएंगे। वहीं, SSP अजय कुमार ने चारों नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

थानेदार की भी जांच शुरू ,दो दरोगा सस्पेंड....
एसएसपी अजय कुमार ने 2 सब-इंस्पेक्टर संजय सिंह और मंगला सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही फाफामऊ थाना प्रभारी आशीष सिंह, पूर्व थाना प्रभारी अनिल वर्मा, 2 बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी के खिलाफ प्रारंभिक जांच/ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। दरअसल, शनिवार को एक ईंट-भट्‌ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके दो दोस्त गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला फाफामऊ थाना क्षेत्र का है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *